लखीमपुरखीरी, फरवरी 3 -- नगर व्यापार मंडल ने अपना त्रैवार्षिक सदस्यता अभियान मंगलवार से शुरू कर दिया। जिसमे नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की टीम ने नगर के व्यापारियों की दुकानों पर जाकर सदस्यता फार्म भरकर प्रमाण पत्र सौंपे। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिला महामंत्री अमित महाजन ने बताया नगर व्यापार मण्डल पलिया कलां के अध्यक्ष गौरव गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को दोपहर ढाई बजे से त्रैवार्षिक सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया है। जिसमें नगर व्यापार मण्डल पलिया के पदाधिकारियों की टीम ने नगर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों की त्रैवार्षिक सदस्यता अभियान के लिए व्यापरियों के फार्म भरकर प्रमाण पत्र सौंपे। सदस्यता अभियान के पूर्ण होने के पश्चात नगर व्यापार मण्डल की निर्वाचन प्रक्रिया की घोषणा की जायेगी। इस दौरान महामंत्री जसवीर फ्लोरा,...