सहारनपुर, सितम्बर 9 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सहारनपुर से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए रवाना की गई राहत सामग्री को नगर विधायक राजीव गुम्बर ने चंडीगढ़ में रेड क्रॉस सोसाइटी को सौंपा। राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में विधायक राजीव गुम्बर आठ ट्रक राहत सामग्री लेकर चंडीगढ़ पहुंचे। वहां रेड क्रॉस कार्यालय में उन्होंने रेड क्रॉस के चेयरमैन सरदार शिवदुलर ढिल्लो को सामग्री सुपुर्द की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" की भावना के तहत पड़ोसी राज्यों और वहां की जनता के साथ हर परिस्थिति में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिशनोई गोयल, सरदार सुपनीत सिंह, सरदार जसपाल बत्रा, पार्षद सरदार राजेंद्र कोहली, सरदार पुनीत धीर, सरदार हरजीत नरूला, पूर्व पार्षद मनोज जैन, मान सिंह जैन...