मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- मुरादाबाद। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने लाल बाग स्थित काली माता मंदिर पर सुबह हवन कराया और माता की पूजा की। श्रद्धालुओं हवन में आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। पूजन डा. जगदीश प्रसाद कोठारी ने कराया। बाद में नगर विधायक ने माता को छप्पन भोग लगाया और दोपहर में भंडारा आयोजित किया। इस दौरान माता के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने देर सायं तक प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में नगर विधायक की पत्नी अल्पना रितेश गुप्ता, माता सैल गुप्ता, अनिरुद्ध अग्रवाल, आरएसएस के विभाग प्रचारक ब्रजमोहन, सुरेंद्र, हरि सिंह ढिल्लो, जयपाल सिंह व्यस्त, डा. शैफाली सिंह, हरिओम शर्मा, गोपाल अंजान, सौरभ गुप्ता, अमित गुप्ता, ब्रजेश, विपिन गुप्ता आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...