मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, वसं। नगर विधायक रंजन कुमार ने भाजपा नेता धनंजय झा को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जमीनी समस्याओं की समझ, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेवारी उन्हें दी है। विधायक के निजी सचिव आशीष श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी है। धनंजय के विधायक प्रतिनिधि बनने पर धर्मेंद्र साहू, सचिन कुमार, सत्यप्रकाश भारद्वाज, विजय पांडेय, विशेश्वर प्रसाद, संतोष साहेब, संजीव झा, रवि रंजन शुक्ला, आशीष अग्रवाल, अभिषेक सौरभ, आलोक राजा, डेनिस शाही, ओम प्रकाश, संजय सिन्हा, उदय शंकर झा, राजेश कुमार, आदित्य कश्यप, अनिल सिंह ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...