गाज़ियाबाद, जून 15 -- गाजियाबाद। प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग प्रमुख सचिव पी. गुरुप्रसाद ने सोमवार को नगर निगम और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की योजनाओं का निरीक्षण किया।उनके साथ निगम और जीडीए अधिकारी मौजूद रहे। राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र के प्रस्तावित परियोजना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, एयरो सिटी और हरनंदीपुरम योजनाओं का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मोहननगर जोन में सीएम ग्रिड की सड़कों का निरीक्षण किया। यहां जल निकासी के इंतजाम का जायजा लिया। साथ ही सड़कों की गुणवत्ता की जांच की। करहेड़ा स्थित एसटीपी का निरीक्षण किया। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों का भी निरीक्षण किया। देर शाम तक निरीक्षण किया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...