औरैया, मई 17 -- बेला, संवाददाता। नगर विकास राज्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश कुमार राठौर का रविवार दोपहर करीब एक बजे जनपद में प्रथम आगमन पर औरैया-कन्नौज सीमा स्थित पांडव नदी पुल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा जिला मंत्री विमल दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री को अंगवस्त्र पहनाकर एवं चित्र भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत समारोह औरैया-कन्नौज बॉर्डर पर पांडव नदी पुल के समीप आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंत्री के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया और नारेबाजी कर अभिनंदन किया। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कैबिनेट मंत्री ने बढ़ैयाघाट घाट प्लाटून पुल का किया उद्घाटन सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तै...