नगर विकास मंत्री से मिले पार्षद, जल्द होगी समीक्षा बैठक
रांची, जुलाई 1 -- रांची। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार से बुधवार को वार्ड पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने धुर्वा स्थित आवास पर मुलाकात की। पार्षद मो. असलम ने बताया कि राज्यसभा चुनाव की व्यस्तता के कारण पहले बैठक नहीं हो सकी थी। अब मंत्री ने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही सभी 53 पार्षदों के साथ बैठक कर निगम की समस्याओं पर चर्चा करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद सुनील यादव, मो. एहतेशाम और परमजीत सिंह मुख्य रूप से शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.