मैनपुरी, जनवरी 31 -- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को नगर पंचायत में दो करोड़ 45 लाख रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष शशि योगेंद्र गुप्ता ने नगर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने का जो संकल्प लिया है वह पूरा हो रहा है। योगी सरकार नगर पंचायतों के विकास के लिए संकल्पित है। बरनाहल नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए जब भी जरूरत होगी वे भी पूरी मदद करेंगे। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री ने नगर पंचायत क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था के दृष्टिगत दो करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से 10 हाईमास्ड लाइटें, 145 खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइटों के अलावा अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के विकास का जो मिशन शुरू कर रखा है वह साकार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.