चाईबासा, मई 13 -- चाईबासा। नगर परिषद् अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष विकास शर्मा और नगर परिषद् के विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने डीसी मनीष कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। भेंटवार्ता के दौरान नगर परिषद् के प्रतिनिधिमंडल ने चाईबासा नगर क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं और विकासात्मक जरूरतों से डीसी को अवगत कराया। विशेष रूप से नगर क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, पथ प्रकाश व्यवस्था के विस्तार, आवश्यक संसाधनों एवं आधुनिक मशीनों की उपलब्धता, जल निकासी, कचरा प्रबंधन, नागरिक सुविधाओं के बेहतर संचालन से संबंधित विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। यह भी पढ़ें- नप बोर्ड की बैठक में सफाई, पानी और स्ट्रीट लाइट का मुद्दा छाया नगर परिषद् अध्यक्ष प्रकाश ने नगर क्ष...