मोतिहारी, अप्रैल 20 -- मोतिहारी। जनगणना 2027 के क्रियान्वयन के लिए मकान सूचिकरण एवं मकान गणना का प्रथम चरण प्रारंभ हो चुका है। नगर आयुक्त आशीष कुमार के अनुसार 17 अप्रैल से 01 मई तक स्व-गणना का प्रावधान है। वहीं, 02 मई से 31 मई तक प्रगणकों द्वारा गणना किया जायेगा। नगर आयुक्त के द्वारा स्व-गणना किया गया। उन्होंने निगम वासियों से अपना स्व-गणना करने की अपील की। स्व-गणना स्वीकृत होने के उपरान्त रजिस्ट्रेशन नम्बर आवंटित होता है। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने में नगर निगम लगातार जुटा है। यह भी पढ़ें- डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं लोग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...