संतकबीरनगर, मार्च 31 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल कस्बे के प्रसिद्ध माता नगर वाली मंदिर पर नवरात्र समापन के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कस्बे व आस-पास की जगहों से पहुंचे भक्तों ने भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया और माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।भंडारे की शुरुआत पारंपरिक रूप से कन्या पूजन और उन्हें भोजन कराकर की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का क्रम शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्ति भाव से सराबोर रहा। जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर के पुजारी सुरेन्द्र तिवारी ने बताया कि माता नगरवाली के भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्...