भदोही, जनवरी 31 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित बाबा बड़े शिव धाम में शनिवार को मां सिंह वाहिनी शृंगार समिति की बैठक हुई। जिसमें महाशिवरात्रि पर्व को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रबंधक रामकृष्ण खट्टू ने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर परिसर में महोत्सव का आयोजन करने तथा शोभायात्रा निकाली जाएगी। कहा कि इस साल भी अन्य वर्षों की तरह मां सिंह वाहिनी शृंगार समिति शिवम क्लब द्वारा महाशिवरात्रि के दिन अनन्त कोटि ब्रा‌ह्माण्ड नायक देवों के देव महादेव बाबा भोलेनाथ का ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध शिव बारात 15 फरवरी रविवार को शाम तीन बजे निकाली जाएगी। जिसमें हाथी, घोड़े, बग्गी, भैसा, बैल, पक्षी, रथ, शंख, घड़ियाल, घंटा, मृदंग, तुरही, ढोलक, मजीरा, तासा, बाजा आदि रहे। वाद्य यंत्रों के साथ भगवान विष्णु, ब्रन्हा, नन्दी...