नगर में सेंट्रल नाला की सफाई का काम शुरू
बक्सर, जून 3 -- डुमरांव। बरसात से पहले सेंट्रल नाला की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। नगर परिषद के सूत्रों ने बताया कि इस बार डुमरांव शहर सहित विस्तारित क्षेत्रों में सेंट्रल नाला की सफाई में कुल 22 लाख की राशि खर्च होगी। कार्यवाहक चेयरमैन विकास कुमार का कहना है कि सफाई के बाद बरसात में जलजमाव की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। 35 वार्ड के सेंट्रल नाला से लेकर संपर्क नालियों तक सफाई होगी। जलमाव स्थल को चयन कर उसे सही किया जा रहा है। वार्ड पार्षदों को अपने स्तर से सफाई को देखने की जिम्मेवारी दी गई है। (डुमरांव से अशोक कुमार) यह भी पढ़ें- वर्षा जल संचयन के लिए हो नालियों की समुचित व्यवस्था यह भी पढ़ें- बरसात से पहले खकरा, ऐंठा नाले की सफाई, सड़कें होंगी दुरुस्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.