पीलीभीत, मई 3 -- नगर में व्याप्त गंदगी और सड़कों पर फैले अतिक्रमण से नगरवासी परेशान हैं। शिकायत के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया। सभासदों ने ईओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। शनिवार को नगरपालिका सभासद अनुज कुमार गुप्ता, सौरभ सक्सेना और सूरज बाथम आदि सभासद संपूर्ण समधान दिवस में बपेटरी हुई सफाई व्यवस्था को लेकर डीएम को पत्र सौंपा। इसमें कहा गया कि नगर के सभी वार्डों में गंदगी पसरी है। इसकी शिकायत ईओ से की गई। इसके बावजूद सुधार नहीं हुआ। इससे संक्रमित रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा नगर की मुख्य बाजार, सीमेंट रोड स्टेशन रोड और श्री राम लीला मैदान रोड लगने वाले जाम की समस्या भी बताई गई। यह भी पढ़ें- नगर पालिका नए वार्डों का करें विस्तार: डीएम इस दौरान कोतवाली से लेकर तिरंगा चौक तक बड़े वाहनों के प्रवेश ...