शामली, जनवरी 7 -- नगर में विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के तहत जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के सत्यापन का कार्य नगर क्षेत्र में तेजी से चल रहा है। बीएलओ द्वारा पोलिंग बूथों पर वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया गया था, जिसकी अब गहन जांच की जा रही है। साथ ही, ऑनलाइन उपलब्ध वोटर लिस्ट और एसआईआर फॉर्म जमा करने वालों के आवेदनों का वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है। यह सत्यापन अभियान कांधला नगर के प्रत्येक मतदान केंद्र पर आयोजित किया गया, जहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नागरिक अपने नाम की पुष्टि करने, संशोधन कराने और ऑनलाइन फॉर्म की स्थिति जानने के लिए सुबह से ही केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। बीएलओ अधिकारियों ने बताया कि विशेष रूप से उन आवेदकों की जांच की जा रही है, जिन्होंने ऑनलाइन एसआईआर फॉर्म सबमिट किए थे। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, ड्राफ्ट लिस्ट मे...