शाहजहांपुर, मई 25 -- पुवायां। अखण्ड दीप शताब्दी एवं माताजी की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शांति कुंज हरिद्वार से अखण्ड ज्योति एवं 2400 तीर्थों का जल रज शक्ति कलश विभिन्न स्थानों से भ्रमण करके रविवार को पुवायां पहुंचा। नगर में तमाम स्थानों पर दिव्य ज्योति एवं शक्ति कलश का दर्शन पूजन श्रद्धालुओं ने पुण्यलाभ अर्जित किया। आशीष शाह सहित तमाम स्थानों पर पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का अभिनंदन किया गया। रथ यात्रा के दौरान हरे राम तालाब से राजा मार्केट होकर चौराहा बाजार से तिराहा बाजार होते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा रोड से सेन्टर चौराहा होकर जेबां चौराहा होकर ,रामलीला रोड होकर गायत्री चेतना केंद्र देवस्थान मंदिर पर समापन एवं विश्राम के उपरांत सायं दीपयज्ञ साढ़े छह से आठ बजे तक गायत्री चेतना केंद्र पर संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- नगर में विभिन्न स्थानों पर ...