कटिहार, अप्रैल 26 -- मनिहारी नि स नगर पंचायत में वार्ड पार्षद का फर्जी हस्ताक्षर का मामला तूल पकड़ने लगा है। बताते चलें कि शुक्रवार को नगर पंचायत में मासिक सामान्य बैठक आयोजित की गई थी। वार्ड पार्षद श्रवण कुमार, युगल पासवान, विमली देवी ,सुल्तना प्रवीण, रीता देवी,अनुज मंडल सहित सात वार्ड पार्षदों ने मुख्य पार्षद तथा नगर कार्यपालक पदाधिकारी को कार्यालय के मेल आईडी पर आवेदन देकर बैठक का बहिष्कार करने की बात कही गई थी।वहीं वार्ड पार्षद सुल्ताना प्रवीण ने मुख्य पार्षद तथा ईओ को आवेदन अपने हस्ताक्षर को फर्जी बताया गया है। सुल्ताना ने आवेदन में लिखा है कि ससमय बैठक में भाग लेने को तैयार थी। यह भी पढ़ें- छह लाख के भुगतान का चेक निरस्त करने पर उठाए सवाल किसी ने आवेदन में फर्जी हस्ताक्षर किया है। वार्ड पार्षद सुल्ताना के आवेदन पर ईओ अरविंद पासवान न...