बुलंदशहर, अप्रैल 30 -- नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने जनपद के लोकतंत्र सेनानियों को बड़ा तोहफा दिया है। लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए लोकतंत्र सेनानी पार्क के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। इससे लोकतंत्र सेनानियों में खुशी की लहर है। लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के सचिव पीके शर्मा ने बताया कि वर्ष 1975-77 के दौरान लगे आपातकाल में जनपद के सैकड़ों सेनानियों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए लगभग दो वर्षों तक जेलों में रहे। इन सेनानियों के त्याग और संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए एक समर्पित पार्क की आवश्यकता थी। हाल ही में परिषद के राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिंह राघव के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पालिकाध्यक्ष से पार्क के लिए अनुरोध किया था। अब पार्क को स्वीकृति देने पर लोकतंत्र सेनानी ने डॉ. वीरेंद्र गर्ग, स...