मुरादाबाद, मार्च 31 -- बिजली विभाग और नगरपालिका परिषद ने बुधवार से बिजली कटौती और जलापूर्ति के समय में बदलाव कर दिया है। नई व्यवस्था के मुताबिक उपभोक्ताओं से अपने दैनिक कार्य निर्धारित समय के मुताबिक करने की अपील की गई है। बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के हिसाब से अब ठाकुरद्वारा टाउन में प्रतिदिन सुबह 6:15 बजे से 7:45 बजे, दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि वे इस समय के अनुसार अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें। वहीं, नगरपालिका परिषद ठाकुरद्वारा ने भी जलापूर्ति के समय में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत अब नगर में सुबह 8:00 बजे से 8:45 बजे तक तथा दोपहर 1:00 बजे से 1:45 बजे तक पानी की सप्लाई की जाएगी। नगरपालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर ही पानी क...