चंदौली, मई 10 -- पीडीडीयू नगर। नगर में सड़क चौड़ी करण को लेकर अतिक्रमण पर कार्रवाई दो दिन के लिए बंद है। शुक्रवार को सपा कार्यालय सहित अन्य दुकानों को ढहाने के बाद मलबा हटाने के लिए शनिवार को अभियान नहीं चला। रविवार को भी अभियान नहीं चलेगा। वहीं सड़क चौड़ी करण की जद में आ रहे भवनों और दुकानों को तोड़ने के पुलिस प्रशासन के सख्त रुख को देखते हुए दुकानदारों और भवन स्वामियों ने खुद तोड़ने का काम तेज कर दिया है। वहीं ठेका देकर भी लोग अपने सड़क किनारे का हिस्सा तोड़वा रहे हैं। यह भी पढ़ें- चंदौली में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर; सपा दफ्तर भी ढहा, धरने पर बैठे पूर्व सांसद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.