भदोही, मार्च 29 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में फुटपाथ पर सज रही दुकानों के कारण वाहन चालकों एवं राहगीरों को दिक्कतें हो रही हैं। दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। इतना ही नहीं, दुकानदारों एवं भवन स्वामियों में तकझक भी होती है। उधर, नगर पालिका प्रशासन की तंद्रा भंग नहीं हो रही है। बता दें कि प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम न उठाए जाने से इनके हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। नगर पालिका की सुस्ती को देख ऐसा प्रतीत होता है कि अतिक्रमणकारी प्रशासन पर भी भारी पड़ रहे हैं। आलम यह है कि प्रशासन द्वारा जब कभी भी अभियान फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों को हटवाया जाता है तो उसके अगले ही दिन अतिक्रमण कारी फिर फुटपाथ की शोभा बढ़ाने मे लग जाते हैं। इस समस्या से राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय लोग आजिज आ चुके हैं। नगर की स्थिति कुछ इस तरह है कि जहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.