उरई, फरवरी 18 -- उरई। नगर पंचायत रामपुरा ने जलकल विभाग की उदासीनता के कारण नगर के वार्ड नं 6 के लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा हैं। 5 माह से वार्ड नं 06 में पानी की पाइप लाइन चोक होने से लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। पानी की इस समस्या को लेकर वार्ड के लोगो ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की। वार्डवासी हरिशंकर, रामबाबू, रामशंकर, मोहन, संदीप आदि लोगो ने कहा कि नगर में जगह जगह लीकेज के साथ साथ पेयजल व्यवस्था भी सुचारू रूप से नहीं चल पा रही हैं। जलकल विभाग के जेई श्यामबहादुर से भी कई बार वार्ड में पानी की समस्या के बारे में भी अवगत कराया गया। लेकिन जेई द्वारा वार्डवासियों की बातों को गंभीरता से नहीं लिया। नतीजतन वर्तमान में भी वार्ड के लोग पानी के लिए प्रतिदिन परेशान हो रहे हैं। नगर में पानी की व्यवस्था कई जगहों पर बेकार हैं। लीकेज की बा...