सीतामढ़ी, मई 11 -- शिवहर। नगर में आवागमन सुविधाओं को और मजबूत करने एवं जल-जमाव की समस्या के समाधान को लेकर कई योजनाएं शीघ्र शुरू किए जाएंगे। नगर के प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल रोड में मुख्य सड़क के निकट से प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल रोड होते हुए गुदरी बाजार तक पीसीसी सड़क निर्माण एवं स्लैब के साथ नाला निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू होगा। नगर परिषद के सभापति राजन नंदन सिंह ने बताया कि योजना की स्वीकृति मिल गई है। नए सिरे से निविदा की प्रक्रिया शुरू है। उन्होंने बताया कि 15वीं एवं षष्टम वित्त आयोग की राशि से शिवहर नगर परिषद के वार्ड 16 मुख्य सड़क एनएच 227 खादी भंडार के निकट से प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल रोड तक ढ़क्कनयुक्त स्लैब के साथ आरसीसी नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा। इसको लेकर कार्य आवंटित हो चुका है। इसके निर्माण से आवागमन ...