मुरादाबाद, फरवरी 27 -- नगर में होली से पूर्व शोक एकादशी के अवसर पर परंपरागत जुलूस डीजे और बैंड बाजा के साथ धूमधाम से निकाला गया। साल भर में जिन घरों में शोक हुआ है उन घरों के आगे जाकर ढोल बजाकर परंपरा के अनुसार शोक उठाया गया। शुक्रवार की शाम 7 बजे ढोल डीजे लेकर श्रद्धालु नगर के ऐतिहासिक झंडा चौक पर एकत्र हुए ,वहां से रंग बिरंगा गुलाल उड़ाते हुए होली गीतों पर थिरकते हुए श्रद्धालु आगे बढ़े और रैली चौक पहुंचे, वहां से नेहरू चौक से पुरानी ओबीसी रोड से नई सड़क पर धूम धड़ाका करता हुआ गांधी मूर्ति चौराहे पर पहुंचा वहां से बस स्टैंड कोतवाली के सामने से महाराणा प्रताप चौक, पौड़ाखेड़ा मंदिर,पुरानी तहसील, पैंठ बाजार, जूनियर हाई स्कूल से मुड़कर प्रथमा बैंक रोड सर्राफा बाजार नेहरू मूर्ति रैली चौक झंडा चौक से शकील हलवाई के आगे से मुड़कर डॉक्टर मदन बंसल...