फतेहपुर, जनवरी 12 -- खागा। तीन दिन पहले नगर में हुए सड़क हादसे में दिवंगत युवक के बिखरे खून को देख नगरवासियों व संगठनों ने नगर में हैवी वाहनों के लिए नो इंट्री के लिए जोर लगा दिया है। सोमवार को व्यापार मंडल के कंछल गुट एवं मिश्रा गुट, बीआरएस व आम नागरिकों ने मिलकर एसडीएम, सीओ, कोतवाल व अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपे। सभी ज्ञापनों में नो इंट्री की मांग प्रमुखता से सामने रखी गई। नगर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए व्यापार मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में एसडीएम अभिनीत कुमार, सीओ दुर्गेश दीप, कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल, निकाय अध्यक्ष प्रतिनिधि रामगोपाल सिंह और अधिशासी अधिकारी देवहूती पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि नगर में बड़े वाहनों के आवागमन के लिए सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.