नगर में निकाली जाएगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ विजय यात्रा
चंदौली, सितम्बर 7 -- चंदौली, संवाददाता। ब्रह्मलीन राष्ट्रसंत महंत अवैद्यनाथ महाराज की पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ की ओर से 12 सितंबर को नगर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ विजय यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।संगठन के जिला प्रभारी वीर बहादुर मौर्या ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद संगठन की ओर से श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विषय को लेकर जनजागरण अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस क्रम में जिले में निकलने वाली यात्रा के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विषय को लेकर लोगों को जागरूक करने और संगठनात्मक सहभागिता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने युवाओं, नौजवानों और विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.