बदायूं, जनवरी 2 -- बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच के नवदुर्गा मंदिर की ओर से निकलने वाली प्रभात फेरी कीर्तन मंडली नगर में भ्रमण करते हुए सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम पहुंची। कीर्तन मंडली ने भगवान के भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। सिद्ध पीठ श्री बालाजी धाम के महंत मटरूमल शर्मा एवं संजीव शर्मा ने कीर्तन मंडली में शामिल सभी सदस्यों को ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही दरबार में मौजूद बच्चों सहित सभी श्रद्धालुओं को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। कीर्तन मंडली में अध्यक्ष सतपाल सिंह ठाकुर, विनेश चंद्र सूर्यवंशी, श्रीपाल, गजेंद्र सूर्यवंशी, उमेश चंद्र सूर्यवंशी, नत्थूलाल आर्य, गोवर्धन यादव, धर्मपाल पंडित, पप्पू लाइनमैन, धर्मपाल, नेमचंद, शिवम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...