मुरादाबाद, मार्च 5 -- क्षेत्रभर में होली बुधवार को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। नगर के मुख्य बाजारों से पारंपरिक होली की चौपाई निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी प्रेम और सौहार्द का परिचय दिया। इस वर्ष रमजान का महीना चल रहा है और मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे रख रहे हैं। ऐसे में हिंदू समुदाय के लोगों ने आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम भाइयों के लिए इफ्तार के समय उनके घरों पर गुझिया भेजकर होली की खुशियों में शामिल किया। इस पहल की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है। इधर होली की चौपाई गंज बाजार, बुध बाजार, शगुन रेस्टोरेंट चौराहा, कोतवाली चौराहा, मीठास स्वीट्स चौराहा तथा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोड बड़ा बाजार से होकर निकाली गई। प...