भदोही, अप्रैल 15 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर की सुख-शांति और खुशहाली की कामना को लेकर किन्नर समाज की ओर 16 अप्रैल गुरुवार को सद्भावना जुलूस निकाला जाएगा। समाज की मुखिया बसंती किन्नर ने उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर को प्रार्थना पत्र देकर अनुमति के साथ पुलिस व्यवस्था की मांग की है। कहा कि जुलूस 16 अप्रैल गुरुवार को दिन मे 10 बजे मंडी समिति गोपीगंज से धूमधाम के साथ शुरू होगा। यह जुलूस मीरजापुर रोड होते हुए शहीद स्मारक तिराहा से ज्ञानपुर रोड चौराहे पर स्थित गोपेश्वरनाथ शिव मंदिर पहुंचेगा। जहां श्रद्धालु पूजा-अर्चना और घंटा चढ़ाएंगे। इसके बाद जुलूस मुख्यालय मार्ग होते हुए इब्राहिमपुर स्थित बाबा इब्राहिम शहीद की मजार पर चादरपोशी करेगा। यह भी पढ़ें- अलीगंज में निकली नारी शक्ति वंदना यात्रा बसंती किन्नर ने बताया कि इस जुलूस में विभिन्न नगरों और ...