मिर्जापुर, मार्च 3 -- मिर्जापुर। नगर के बरौंधा रेलवे लाइन के पास बनाए जा रहे नए ओवरब्रिज के पास अंडरग्राउंड केबल बिछाए जाने से बीते तीन दिनों से आधे नगर की बिजली आपूर्ति प्रभावित है। सोमवार को भी सुबह दस बजे से बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गयी और देर शाम तक एक-एक घंटे पर बिजली गुल हो जा रही थी। इससे विकास कालोनी, शुक्लहा, स्टेशन रोड, पीलीकोठी समेत दर्जन भर मोहल्लों के लोगों को पीने के पानी व अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। बिजली कटौती से कुटीर उद्योग भी प्रभावित रहा है। नगर के बरौंधा रेलवे लाइन के पास नगर में प्रवेश के लिए नया ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। नये ओवरब्रिज के पास से नगर में बिजली आपूर्ति के लिए अंडरग्राउंड केबल बिछाया जा रहा है। नगर के पथरहिया और जंगीरोड उपकेंद्र से अलग-अलग फीडरों से नगर में बिजली आपूर्ति की जाती है। ...