नगर में खोदी गई सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू
मिर्जापुर, मई 28 -- मिर्जापुर, संवाददाता नगर में सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। जल निगम के इंजीनियरों ने सबसे पहले रोडवेज तिराहे से कलक्ट्रेट तक खस्ताहाल सड़क की मरम्मत कराने का कार्य करा रहे है। इस मार्ग के मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद अन्य मार्गों की भी मरम्मत कराई जाएगी। इससे नगर के लोगों को जहां आने-जाने में काफी राहत मिल जाएगी। वहीं टूटी सड़कों के चलते आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर भी विराम लगेगा।नगर में सीवर लाइन बिछाने के लिए अधिकांश सड़कों की खुदाई कर गड्डढा कर दिया गया था। इससे लगभग तीन वर्ष से नगर के लोगों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से कलक्ट्रेट और अन्य कार्यालयों में आने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं टूटी सड़कों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.