बलरामपुर, दिसम्बर 12 -- बलरामपुर संवाददाता। शीत लहर व कड़ाके की ठंड के मद्देनजर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के निर्देश पर नगर के प्रमुख स्थानो तथा भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था शुक्रवार को की गई। जिससे लोगों को ठंड से निजात मिल सके। नगर के महिला व पुरुष चिकित्सालय, वीर विनय चौराहा, अंबेडकर चौराहा स्थित रैन बसेरा, बस स्टेशन, झारखंडी रेलवे स्टेशन, बलरामपुर रेलवे स्टेशन सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थान पर अलाव की व्यवस्था की गई। नपाप अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य है इस भीषण ठंड में किसी भी नागरिक को असुविधा न होने पाए। उन्होंने नगर पालिका कर्मियों को निर्देशित किया है की सभी निर्धारित स्थानों पर नियमित रूप से अलाव उपलब्ध कराया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर नए स्थलों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.