पिथौरागढ़, अप्रैल 18 -- पिथौरागढ़। नगर में एक दिन के अन्तराल के बाद शनिवार को रसोई सिलेंडर का वितरण किया गया। इस दौरान नगर के घंटाकरण में सुबह तड़के से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। इस दौरान लोग सड़क के किनारे अपने सिलेंडरों के साथ कतार में लगकर वाहन के आने का इंतजार करते हुए दिखे। इस दौरान गैस वाहन के आने पर कर्मचारियों ने डीएसी नंबर के जांच के बाद लोगों को बारी-बारी से सिलेंडर वितरित किए। बताया चार अप्रैल से पूर्व में जिन लोगों का डीएसी नंबर जारी हुआ है। उन्हें ही गैस सिलेंडर दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...