सोनभद्र, दिसम्बर 23 -- सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के आरटीएस क्लब में श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार से होगा, जो एक जनवरी तक चलेगा। सुबह सात बजे से प्रभु का शृंगार पूजन एवं आरती एवं नौ बजे से आचार्य श्री सूर्यलाल मिश्र के आचार्यत्व में मानस पाठ होगा। शाम सात बजे से सुप्रसिद्ध कथावाचकों द्वारा संगीतमय राम कथा का वाचन किया जाएगा। मंच आचार्य पंडित संतोष कुमार द्विवेदी, पंडित शिव कुमार शास्त्री, पंडित अनिल पांडेय, पंडित यशवंत पांडेय, पंडित अनिल चौबे द्वारा राम दरबार मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई जा चुकी है। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से संपूर्ण नगर राममय में हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...