बगहा, अप्रैल 30 -- गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालय। नगर निगम द्वारा जारी अतिक्रमण ड्राइव के तीसरे दिन एन एच के सर्विस लांसर अतिक्रमण हटाया गया, इस दौरान लोगों की भीड़ भी देखने को उमड़ पड़ी। सर्विस लेन पर चल रहा है दुकानों बालू गिट्टी आदि पर नगर निगम ने कार्रवाई की।अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुधवार को नगर निगम की ओर से फिर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। सुप्रिया रोड़ से सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई।इस दौरान मनुआपुल तक अतिक्रमण हटाया गया। दोपहर में नगर निगम की टीम जेसीबी के साथ अतिक्रमण हटाने निकली और देखते ही देखते अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलने लगा। यह भी पढ़ें- आरा : मिशन स्कूल से चंदवा मोड़ तक हटा अतिक्रमण निगम की टीम ने सड़क की जमीन को अतिक्रमणित कर बनाए गए झोपड़ी, दुकानों के शेड, बैनर पोस्टर को तहस-नहस कर द...