नगर में अतिक्रमण पर कार्यवाही करे सरकार
रिषिकेष, जून 12 -- तीर्थनगरी में व्याप्त समस्याओं को लेकर राज्य आंदोलनकारियों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सरकार से नगर में अतिक्रमण पर कार्रवाई करने, नशे पर पूर्ण पाबंदी लगाने, जाम से मुक्ति दिलवाने आदि की मांग की। शुक्रवार को आईएसबीटी परिसर स्थित शहीद स्मारक भवन में राज्य आंदोलनकारियों की बैठक आयोजित हुई। उत्तराखंड राज्य निर्माण समिति के अध्यक्ष डीएस गुसाईं ने कहा कि ऋषिकेश में जाम की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। जगह-जगह अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। आए दिन दिन दहाड़े गोलीकांड की घटना भी सामने आ रही है। गंगा किनारे शराब पीने की घटनाओं के चलते क्षेत्र की छवि धूमिल हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.