सहारनपुर, फरवरी 18 -- बुधवार को भव्य नगर भ्रमण यात्रा के साथ सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के 18वें वार्षिक महोत्सव का समापन हुआ। यात्रा की शुरुआत राजकीय क्रीड़ा मैदान से हुई। श्री राम चौक, नेहरू मार्केट, शहीदगंज, मोरगंज पुल, खुमरान और बेहट रोड होते हुए यात्रा पुनः श्री बालाजी धाम पहुंची, जहां इसका विश्राम हुआ। यात्रा का शुभारंभ धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज के सानिध्य में हुआ। उद्घाटन नगर आयुक्त शिपू गिरि और मनोज वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। नगर भ्रमण यात्रा में एक सुसज्जित रथ पर श्री बालाजी महाराज, भैरव बाबा एवं प्रेतराज सरकार के दिव्य स्वरूप विराजमान थे। भक्तों ने श्रद्धा के साथ रस्सों से रथ को अपने हाथों से खींचा। सबसे आगे धर्म ध्वजा लहराती चल रही थी, उसके पीछे श्री बालाजी सेवा समिति का बैनर और गणेश का रथ शामिल था। शोभायात्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.