मेरठ, अक्टूबर 4 -- भाटवाड़ा स्थित मां दुर्गा मंदिर से निकाली जाने वाली मां दुर्गा की शोभायात्रा का एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है। श्रद्धालुओं को भाटवाड़ा से निकाली जाने वाली यात्रा का पूरे साल इंतजार रहता है। हर साल की तरह इस बार भी शुक्रवार को श्री कृष्ण मित्र सेवा समिति द्वारा शोभायात्रा का आयोजन किया। मां दुर्गा की शोभायात्रा में शहर के साथ ही अन्य शहरों के श्रद्धालु भी शामिल हुए। भाटवाड़ा स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में चल रहे दुर्गा महोत्सव में रविवार को मंदिर परिसर से मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली। इस यात्रा को लेकर श्रद्धालु सुबह से उत्साहित दिखे। श्री कृष्ण सेवा समिति के तत्वावधान में भाटवाड़ा श्री दुर्गा मंदिर से शुक्रवार को निकाली मां दुर्गा की 104वीं शोभायात्रा में भक्ति का रंग बरसा। मंदिर के बाहर मां दुर्गा का पूजन ...