औरैया, मई 8 -- अजीतमल, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम मौहारी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में नवीन मंदिर निर्माण के बाद शुक्रवार को दुर्गा माता, गायत्री माता, नवग्रह और शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गई। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आचार्य नागेंद्र त्रिपाठी, नरेंद्र मिश्र, मनोज दुबे सहित अन्य आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न कराया गया। इसके बाद मूर्तियों का गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया, जिसमें पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम, जय माता दी और जय बजरंगबली के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धाल...