धनबाद, जनवरी 15 -- झरिया, प्रतिनिधि माघ महीना एकादशी (कृष्ण पक्ष) पर बुधवार को श्री श्याम मंदिर झरिया धाम से भव्य निसान शोभा यात्रा निकाली गई। इसके पूर्व पंडित कैलाश पांडेय ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ निसान पूजन कराया। निसान पूजन पर यजमान के रूप में विमला देवी, मीरा देवी बैठीं थीं। इसके बाद खुले वाहन पर फूलों से सुशोभित बाबा के भव्य दरबार, गाजे बाजे के साथ निसान शोभा यात्रा निकली। 221 श्याम भक्त हाथों में मोर पंख लगे निसान लिए जय श्री श्याम का जयकारा लगा रहे थे। शोभा यात्रा लक्ष्मीनिया मोड़, सब्जी पट्टी, बाटा मोड, मेन रोड, चार नम्बर मोड, धर्मशाला रोड, चिल्ड्रेन पार्क मोड़ होते हुए निसान शोभा यात्रा पुन: मंदिर पहुंची। दोपहर में विभिन्न तरह के फूल मालाओं से बाबा का शृंगार किया गया। शाम को संध्या आरती के बाद स्थानीय भजन गायकों ने भजन कीर्तन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.