सिमडेगा, मार्च 9 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के गेनमेर चाटुगढ़ा सरना स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरी कीर्तन एवं यज्ञ महोत्सव नगर भ्रमण, हवन, पूर्णाहुति और महाभंडारे के साथ श्रद्धा व उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन मंदिर परिसर से नगर भ्रमण निकाला गया। नगर भ्रमण में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए तथा अबीर-गुलाल के साथ होली खेलते हुए पूरे गांव का भ्रमण करते रहे। नगर भ्रमण विभिन्न मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर पहुंचा, जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और यज्ञ की पूर्णाहुति की गई। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...