सिमडेगा, मई 3 -- बानो, प्रतिनिधि। कांग्रेस प्रखंड कमेटी की बैठक चार मई को प्रातः 10:30 बजे नगर भवन में होगी। बैठक में सांसद कालीचरण मुंडा की विशेष उपस्थिति होगी। बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। प्रखंड अध्यक्ष रफीक अंसारी ने पार्टी के सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...