मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता बीते 13 मई और 16 जून को स्थगित हुई निगम बोर्ड की पुनर्निर्धारित बैठक शनिवार को मेयर निर्मला देवी की अध्यक्षता में नगर भवन में होगी। इसमें निगम पार्क प्रमंडल के गठन समेत पांच एजेंडों पर विचार होगा। शहर के कुछ प्रमुख चौक-चौराहों के साथ ही सड़क व गलियों का नामकरण पर भी निर्णय होगा।निगम पार्क प्रमंडल के अंतर्गत पौधा संरक्षण से लेकर पार्कों के देखभाल की भी जिम्मेवारी होगी। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर निगम के स्तर से हो रहे कार्यों के अलावा बजटीय प्रावधान व आय स्रोत के आधार पर वार्डों में सड़क, पानी, लाइट आदि बुनियादी ढांचे के समेकित विकास पर भी चर्चा होगी। निगम की सामान्य शाखा को शत-प्रतिशत ऑनलाइन करने, तीन वर्षों या अधिक समय से एक ही जगह जमे कंप्यूटर व अन्य शाखाओं के कर्मियों के स्थानांतरण और नि...