जामताड़ा, जून 5 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि।जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के दुलाडीह स्थित नगर भवन परिसर जाने वाली सड़क किनारे लगाई जा रही सोलर स्ट्रीट लाइटों को बीती रात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में करीब 10 से 15 सोलर स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाने की बात कही जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने पोल और उसके फाउंडेशन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए ढलाई को कमजोर बताया है।

सोलर स्ट्रीट लाइट्स की क्षतिग्रस्ति जानकारी के अनुसार, नगर भवन तक आने-जाने वाले लोगों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क किनारे सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य चल रहा था। आरोप है कि देर रात कुछ लोगों ने लाइटों को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा कार्य करा रहे संवेदक को काम नहीं करने देने की धमकी भी दी।

विकास कार्यों में अ...