बदायूं, अप्रैल 19 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में नगर में बाल कुंभ का आयोजन हर्षोल्लास और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय मूल्यों और संस्कारों से जोड़ना था। मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक विनोद ने बच्चों को भविष्य का निर्माता बताते हुए उनमें राष्ट्र-प्रेम, सेवा और चरित्र निर्माण के बीज बोने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पन्नालाल इंटर कॉलेज, आदर्श बाल निकेतन, बाल विकास पब्लिक स्कूल, आर.के.एम एकेडमी और प्रगति विद्यालय के बच्चों ने अपनी कला व कौशल का प्रदर्शन कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर नगर प्रचारक शरद अत्री, नगर कार्यवाह गोपाल, बौद्धिक प्रमुख नरेंद्र, सह नगर कार्यवाह नितिन और जिला विद्यार्थी प्रमुख डॉ. नवीन यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...