लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ। जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर प्रतिकर भत्ते को लेकर जवाहर भवन परिसर में प्रदर्शन किया गया। महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय तथा कार्यकारी महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने संयुक्त रूप से बताया कि कोरोना काल में अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलने वाला नगर प्रतिकर भत्ता बंद कर दिया गया था, जिसे अभी तक बहाल नहीं किया गया, जिससे कर्मचारियों में काफी गुस्सा है। इस संबंध में महासंघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कोरोना कल में बंद किया गया नगर प्रतिकर भत्ता बहाल करने की गुहार लगाई है। प्रदर्शन के दौरान उमंग निगम, आकिल सईद बबलू, वशिष्ट तिवारी, संजीव त्रिपाठी, विजय अवस्थी, रफीक खान, मांगेराम शर्मा, सर्वेश मिश्रा, प्रियांशु, शफीकुर्रहमान अंसारी, दिनेश कुमार सिंह, संजय यादव, मो. आरिफ सत्य...