नगर पुलिस ने हत्यारोपित के घर को किया कुर्क
मधुबनी, मई 24 -- मधुबनी । नगर पुलिस ने खजुरी नवटोली गांव में रविवार को हत्या आरोपितों के घर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया हत्या मामले में फरार बैजनाथ सहनी, इंदल सहनी व फूलों देवी के घर कुर्की कर दो लाख से अधिक की संपत्ति जब्त किया गया। कुर्की के दौरान पुलिस ने फरार अपराधी के घर से कुल 42 सामान कुर्क किया है। थानाध्यक्ष ने बताया की हत्या मामले में यह तीनों लंबे समय से फरार चल रहे थे। जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- नगर पुलिस ने हत्यारोपित के घर को किया कुर्क यह भी पढ़ें- बोधगया में हत्या के फरार आरोपी के घर की पुलिस ने की कुर्की-जब्ती यह भी पढ़ें- दहेज हत्याकांड के तीन आरोपितों का घर कुर्क
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.