देवघर, मार्च 22 -- देवघर। नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ इलाके में छापेमारी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार उक्त व्यक्ति से चोरी और नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि नंदन पहाड़ क्षेत्र में एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त है। सूचना की पुष्टि के लिए नगर थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में छापेमारी की। इस दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर चोरी और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल होने का संदेह है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.