बदायूं, मई 23 -- पालिका प्रशासन द्वारा 85 लाख रुपये की लागत से 29 सीसी, नालों, पुलिया और इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया जा रहा है।इनके पूरा होने पर शहर के वार्डों में आवागमन सुगम होगा। चेयरमैन फात्मा रजा ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है।हर वार्ड में जरूरत के अनुसार सड़क, नाला और इंटरलॉकिंग निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, जिससे शहर सुंदर और व्यवस्थित बने।उन्होने कहा वार्ड संख्या सात में चंदौसी मशीनरी स्टोर की दुकान से रामचन्द्र के मकान तक सीसी कार्य में चार लाख 77 हजार, वार्ड संख्या 17 ऊपरपारा फकरे आलम के मकान से शमशुल के मकान तक सीसी व नाली निर्माण कार्य में 19 लाख नौ हजार, वार्ड संख्या 22 मोहल्ला साहूकारा में गुरूदत्त शर्मा के मकान से पंडित राधे रमन के मकान होते हुए पंडित सुशील कुमार वशिष्ठ ...