बरेली, अप्रैल 10 -- आंवला। नगर में एक करोड़ 39 लाख रुपये से बनाये जाने वाले स्टडी सेंटर का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखे जाने की मांग करते हुए युवाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।आंवला डिग्री कालेज के सामने नगर पालिका की भूमि पर प्रस्तावित आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टडी सेंटर तथा पुस्तकालय बनाये जाने की सूचना से विद्यार्थियों में खुशी है। विहिप के बैनर तले लोगों ने एसडीएम विदुषी सिंह को ज्ञापन सौंपकर स्टडी सेंटर का नाम स्वामी विवेकानन्द के से रखने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में दुर्गेश सक्सेना, आशीष हिन्दू, शक्ति सिंह, अनुज यादव, राकेश सिंह, माधव पाराशरी, सुषमा देवी, लक्ष्मी शर्मा, सुगंधा, सपना अग्रवाल, शोभा गुप्ता आदि काफी लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.